बिजनौर, मार्च 31 -- धामपुर। दीप सर्जन कान्वेंट स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र सिंह चौहान ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र ही भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के घोष...