मुरादाबाद, मार्च 30 -- जिले के परिषदीय स्कूलों में सोमवार को रिजल्ट वितरित किया गया। हालांकि बड़ी संख्या में स्कूलों ने अभी रिजल्ट घोषित नहीं किया। क्योंकि रविवार को ही शिक्षकों को रिजल्ट मिला था, इसलिए जिन स्कूलों ने रिजल्ट तैयार कर लिया था उन्हीं स्कूलों में रिजल्ट वितरित किया गया। इस क्रम में विकासखंड मूंढापांडे क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली में विद्यार्थियों को रिजल्ट कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां बच्चे अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे। प्रभारी अध्यापक जोगेंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षाफल वितरित किया गया। उन्होंने बच्चों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि "परीक्षा परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत और सीखने की प्रक्रिया का प...