छपरा, दिसम्बर 23 -- छात्रों ने किया जेपीयू का घेराव, 14 सूत्री मांगों को पूरा करने पर बल द्वितीय सेमेस्टर के लंबित अंकपत्रों की शीघ्र उपलब्धता की मांग छपरा, एक संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय की शैक्षणिक अव्यवस्था, परीक्षा प्रणाली की खामियों और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को आर.एस.ए. के बैनर तले छात्रों का आक्रोश सड़कों पर दिखा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत छपरा, सिवान और गोपालगंज से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय कैंपस का शांतिपूर्ण घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आर.एस.ए. के छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की मौजूदा कार्यप्रणाली ने गरीब, ग्रामीण और साधनहीन छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा को बोझ और अभिशाप बना दिया है। छात्...