भभुआ, दिसम्बर 31 -- छात्र-छात्राओं का निबंधन कराने में लापरवाही पर शिक्षा विभाग हुआ सख्त बोले डीपीओ, निर्देशों की अनदेखी पर शिक्षकों व एचएम पर होगी कार्रवाई भभुआ, नगर संवाददाता। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लेकर विद्यालय स्तर पर पंजीयन कार्य में लापरवाही सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 31 दिसंबर को की गई समीक्षा में कैमूर जिले की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके बाद प्राथमिक एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन ने सभी प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 48 घंटों में पंजीयन का काम पूरा करने का निर्देश दिया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा पे चर्चा के लिए सभी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों...