बरेली, दिसम्बर 29 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू हैं। यह कार्यक्रम छात्रों में परीक्षा से पहले तनाव, डर और चिंता को कम करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक व शिक्षक भाग ले सकते हैं। जिसके पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 जनवरी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 10 फरवरी को प्रस्तावित है। इसके माध्यम से चयनित छात्र, शिक्षक और अभिभावक सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कर सकते हैं और परीक्षा से जुड़े सवालों के समाधान पा सकते हैं। विद्यार्थियों का चयन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता से किया जाएगा। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब भाग लें पर क्लिक करें, अपनी श्रेणी (छात्र, शिक्षक या अभिभावक)...