भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री के इंटरएक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार छह फरवरी की सुबह 10 बजे से होगा। इस कार्यक्रम को सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों व शिक्षकों को देखेंगे। इससे संबंधित अधिसूचना शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने जारी किया है। शिक्षण संस्थानों को कहा गया कि कार्यक्रम को छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावकों को देखने की व्यवस्था विद्यालय परिसर में करेंगे। कक्षा छह से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में उत्सवी माहौल बनाएं। इससे बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा और परीक्षा को लेकर आत्मविश्वास का संचार होगा। साथ ही परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए प्रेरित करना है। निदेशक के अनुसार जिन विद्यालय...