देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण में शुक्रवार को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और देवभूमि के बच्चों के आत्मविश्वास की गूंज देशभर में सुनाई दी। कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग के छात्र रोहन सिंह राणा ने न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद किया, बल्कि पहाड़ी सौगातों से पीएम का दिल भी जीत लिया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पालाकुराली (रुद्रप्रयाग) के कक्षा नौ के छात्र रोहन राणा ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की पारंपरिक मिठाई 'अर्सा', रिंगाल से बनी 'फूलकंडी' और पहाड़ी 'बुखणा' भेंट किए। साथ ही, उन्होंने अपने शिक्षक अश्विनी गौड़ द्वारा लिखित पुस्तक 'उत्तराखंड की लोक परंपरा में विज्ञान' भी प्रधानमंत्री को सौंपी। इन भेंटों को स्वीकार करते हुए पीएम भावुक नजर आए और कहा कि इन्हें देखकर उन्हें उत्तराखंड प्रवास की प...