कौशाम्बी, मार्च 6 -- बीआरसी सिराथू के प्राथमिक विद्यालय देवखरपुर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में पास हुए बच्चों का शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मिठाई खिलाकर उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी। सिराथू बीआरसी के प्राथमिक विद्यालय देवखर के बच्चों ने नवंबर माह में आयोजित हुई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में प्रतिभाग किया था। प्रतिभाग करने वाले 13 बच्चों में विद्यालय के दो छात्र राजू और नीरज चार छात्राएं कोमल, आंचल, महक और निशा ने परीक्षा पास की। सफल हुए बच्चों को शिक्षक राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार आदि ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर उत्साहवर्धन करते हुए माला पहना स्वागत किया। इसके बाद उन्हें मिठाई खिलाते हुए सफलता की बधाई दी। परीक्षा पास करने वाले बच्चों को सरकार की तरफ से 12 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.