नोएडा, अप्रैल 5 -- ग्रेटर नोएडा। यूपीपीसीएस परीक्षा में 24वां स्थान प्राप्त करने वाली निकिता शर्मा का रविवार को रोजा जलालपुर गांव में स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद यूपी प्रभारी पंडित पीतांबर शर्मा ने की। सभा के सदस्यों ने निकिता का शॉल ओढ़ाकर और परिजनों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान फकीरचंद, सतपाल आदि ने निकिता को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...