बरेली, जून 30 -- बरेली। बरेली कॉलेज में मुख्य परीक्षा का पारिश्रमिक अभी तक नहीं मिल पाया है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोष व्याप्त है, कुछ कर्मचारियों ने समस्या से कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा को अवगत कराया। इस पर अध्यक्ष ने कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक आर्येंद्र गौरव एवं लिपिक भजन लाल से बात की और परीक्षा पारिश्रमिक दिलाने को कहा। भजन लाल ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर भुगतान रूका है। वहां से पैसा आने पर कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाएगा। इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए मांग की है कि विश्वविद्यालय तुरंत महाविद्यालय के कर्मचारियों का पिछले साल का परीक्षा पारिश्रमिक जारी करें, नहीं तो सभी विश्वविद्यालय जाकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...