रुडकी, अप्रैल 17 -- रुड़की। दि एसपी ग्लोबल स्कूल का सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक हासिल किए। इस वर्ष 35 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा में यशिका शर्मा और सत्यांश श्री ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा अयान ने 96 प्रतिशत, रोनित वत्स ने 94.60 प्रतिशत और प्रसिद्ध सैनी ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तेजस कौशिक 93, फाकिया नाज़ 93.40, मोहम्मद यासिर 92.80, आराधक सिंह 92.40, अनय महिंद्रा 91.80, जानिया मेहंदीरता 91 और निमित्त 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुए। यह भी पढ़ें- परीक्षा परिणाम देख मदरलैंड स्कूल में जश्न का माहौल नलिन सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूची में स्...