घाटशिला, नवम्बर 28 -- गालूडीह। शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद कॉलेज आफ एजुकेशन में डी.एल.एड. संकाय का परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने के उपलक्ष में एक गरिमामय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l इस समारोह में कॉलेज स्तर पर प्रथम, द्वितीयं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राएं रुचिता भुइया ,पूजाश्री मिश्रा तथा वंदना ठाकुर को गुलदस्ता एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का श्रीगणेश स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर किया गया l तत्पश्चात महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास ने कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य है छात्रों की उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियां को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना l आगे उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं किसी भी संस्थान की शैक्षि...