शामली, अप्रैल 17 -- शामली। सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही शहर के मदरलैंड स्कूल में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा और स्कूली शिक्षकों व प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गत बुधवार को सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मदरलैंड स्कूल का जश्न का माहौल बना रहा। स्कूल प्रबंधक चेतन मुंजाल ने बताया कि स्कूल की छात्रा नव्या ने 93.20 प्रतिशत, उर्वशी ने 92 प्रतिशत, अनुष्का ने 91.40 प्रतिशत, शौर्य शर्मा ने 91.20 प्रतिशत, आयुषी ने 90.60 प्रतिशत, निधि शर्मा ने 89 प्रतिशत, रितेश वर्मा ने 88 प्रतिशत, आर्यन ने 87.60 प्रतिशत, देवांश पंवार ने 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने परिजनों का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- संस्कृति स्कूल के बच्चों को सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.