चतरा, मार्च 31 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मॉडर्न एज पब्लिक स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा एक से नौ तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कक्षा पहली से नौवीं तक के टॉपर्स में तीन लड़के और छह लड़कियां शामिल हैं। नौवीं कक्षा की छात्रा सुहानी कुमारी ने 99.8% अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। वहीं आर्या कुमारी 95.88%, आठवीं में, पलक राणा 95.75% लाकर सातवीं में, प्रियांशी प्रजापति 91.75% लाकर छठी में, सोनाक्षी कुमारी 95.94% लाकर पांचवीं में, रोहित कुमार 96.27% लाकर चौथी में, आलिया प्रवीण 92.87% लाकर तीसरी में, अभी कुमार 95.7% लाकर दूसरी और मुस्तजाप रजा 97.27% अंक प्राप्त कर पहली कक्षा में टॉपर रहे। बच्चों के उत्साह ...