गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय द्वारा बी फार्मा 5वें व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है। उक्त अवसर पर संकायाध्यक्ष सह प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनीष दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का यह परिणाम है। जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते रहें। वहीं जिन विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला है, वह निराश न हों और नई ऊर्जा के साथ आगे प्रयास करें। सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की सोच से प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- डीडीयू ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल किए घोषित हमें विश्वास है कि आप सभी भविष्य में भी अपने संस्थान एवं परिवार का नाम गौरवान्वित ...