अहमदाबाद, अगस्त 29 -- आम आमदी पार्टी (आप) के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। पार्टी ने गुजरात के किसानों के हक और अधिकार के लिए 'सूखा घोषणा सत्याग्रह' की शुरुआत की है। यह धरना खंभालिया, देवभूमि द्वारका में दिया जा रहा है। इसुदान गढ़वी vs कहा है कि देवभूमि द्वारका सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। इसुदान गढ़वी ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार इन मांगों को स्वीकार कर किसानों के लिए राहत की घोषणा नहीं करती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने का मकसद किसानों को न्याय और राहत दिलाना है। इसुदान गढ़वी का कहना है कि पानी की कमी से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कम बारिश से कई क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात हैं। उनका कहना है कि इस वजह से क...