प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज। विज्ञापन संख्या 51 के असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा निरस्त होने पर प्रतियोगी छात्रों ने बुधवार को आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माला चढ़ाई और जीत का जश्न मनाया। छात्रों ने मिठाइयां बांटी, केक काटा एवं एक-दूसरे को माला पहनाकर खुशी का इजहार किया। प्रतियोगी छात्र नेता आशुतोष पांडेय ने कहा कि यह प्रतियोगी साथियों के संघर्ष की जीत है। जब से पेपर हुआ था तब से हम लोग भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे थे। इस मौके पर डॉ. अरविंद उपाध्याय, आशुतोष पांडे, बृजेंद्र सिंह, मनीष सिंह, अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र पटेल, अभिजीत सिंह, लालता प्रसाद, अवनीश कुमार, महेंद्र सिंह, अजय विक्रम, शशि कुमार, शुभम दुबे आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...