गया, मार्च 19 -- बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्र नेताओं ने प्रमाण पत्र, पंजीयन पत्र, लंबित रिजल्ट और अंक पत्र में त्रुटियों जैसी समस्याओं पर चिंता जताई और जल्द समाधान की मांग की। छात्र नेता सूरज सिंह ने कहा कि लंबे समय से छात्र-छात्राएं प्रोविजनल प्रमाण पत्र, पंजीयन और रिजल्ट से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो एबीवीपी चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी।वहीं मैक्स अवस्थी ने प्रशासन से छात्रों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने स्नातक व स्नातको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.