पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक एवं नोडल पदाधिकारी के बीच चल रहे विवाद को लेकर छात्र नेता राजा कुमार ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारियों के बीच लगातार हो रही बयानबाजी से विश्वविद्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा है और इससे विश्वविद्यालय की छवि भी धूमिल हो रही है। छात्र नेता ने कहा है कि जब विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में लगे हों, तो इसका सीधा असर छात्रों पर पड़ता है। वहीं छात्र नेता सह शोधार्थी डीएम कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि वे इस विवाद को तत्काल समाप्त कराए और संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...