कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों पर पढ़ाई और परीक्षा का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान दौर में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कौन्डिनिया में एक सराहनीय और अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। संस्था के चेयरमैन राजीव रंजन सिंह (आईपीएस, सेवानिवृत्त) ने छात्रों के हित में एक नई सोच के साथ "परीक्षा दो, फिर खेलो और तब घर जाओ" की अवधारणा को लागू करने का निर्णय लिया है। इस पहल के अंतर्गत अब विद्यालय में प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्चों के लिए खेलों का एक विशेष पीरियड निर्धारित किया जाएगा। चेयरमैन राजीव रंजन सिंह का मानना है कि आज के बच्चे अपने भविष्य, अंकों और परीक्षाओं को लेकर अत्यधिक तनाव में रहते हैं, जिसका असर उनकी मानसिक और शारीरिक से...