औरैया, सितम्बर 5 -- घर से महाविद्यालय में परीक्षा देने निकली 19 वर्षीय युवती का करीब डेढ़ साल बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने युवती की तलाश में परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों का भी सहारा लिया, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। अब पुलिस ने युवती के बारे में जानकारी देने के लिए आम लोगों से भी सहयोग मांगा है। कोतवाली क्षेत्र के उद्यमपुर, पोस्ट बरखरिया निवासी राकेश बाबू की 19 वर्षीय पुत्री निकेता 23 जनवरी 2025 की सुबह करीब आठ बजे गुलाब सिंह महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। परीक्षा के बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने महाविद्यालय के साथ रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर किसी अज्ञात व्यक्ति ...