मेरठ, मई 16 -- परीक्षा देने के लिए घर से निकली छात्रा के लापता होने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया, जब 12 दिन बाद छात्रा अपने प्रेमी के साथ सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। एक तरफ परिवार छात्रा के अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचा था, वहीं दूसरी ओर छात्रा ने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कहकर सबको चौंका दिया। मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। जानी थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के ताऊ के अनुसार, तीन मई को वह अपनी भतीजी को कैंट क्षेत्र स्थित एक स्कूल में नीट परीक्षा दिलाने के लिए गांव कुराली अड्डे से बस में बैठाकर आए थे। शाम तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिवार में हड़कंप मच गया।काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजनों का ...