वाराणसी, मार्च 16 -- कछवांरोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया छात्रा बीते 11 मार्च को घर से पेपर देने निकली और लापता हो गई।परिजनों ने छात्रा के कालेज में पता किया गया तो जानकारी हुई कि वो कालेज आई ही नहीं थी। छात्रा की मां रविवार की रात मिर्जामुराद थाने पहुंच कर पुत्री के गायब होने की तहरीर दी है। मां ने आरोप लगाया की मिर्जामुराद क्षेत्र के चंगवार बेनीपुर गांव निवासी रोहित नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...