प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला चौकी क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा 10 मार्च को मथुरा इंटर कॉलेज में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। वह परीक्षा देने के बाद घर वापस नहीं आई। उसकी मां ने पुलिस तहरीर देकर बताया कि उसे चिलबिला निवासी युवक बहका फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...