देवघर, मार्च 3 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से 11 वीं कक्षा की छात्रा के रहस्यमय परिस्थिति में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता के स्वजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार छात्रा परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान जानकारी मिली कि कोयरीडीह रमलडीह गांव निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। स्वजनों का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी ने इस प्रकार की हरकत करने की कोशिश की थी, जिसकी जानकारी परिवार को थी। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है और परिजन छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। जसीडीह पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.