बरेली, मार्च 12 -- नवाबगंज। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। मंगलवार सुबह वह बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। छात्रा के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने बेटी को क्षेत्र के ही अरुण सक्सेना नाम के युवक से मोबाइल पर बात करते हुए देखा था। इस पर उन्होंने बेटी को डांटा था। उन्होंने बताया कि बेटी घर में रखे 40 हजार रुपये और जेवर भी अपने साथ ले गई। जब वे आरोपी के घर पहुंचे तो उसके पिता व अन्य परिजन ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। घटना की रिपोर्ट छात्रा के पिता की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.