प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- आसपुर देवसरा क्षेत्र के किलाई गांव निवासी विजय कुमार के 22 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार श्रीराम लखन सिंह शिक्षण संस्थान नकहरा सिंगरामऊ जौनपुर से डीफार्मा कर रहा था। गुरुवार भोर घर से अपने मित्र के साथ बाइक से परीक्षा देने जौनपुर जा रहा था। बदलापुर बाईपास के एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचा बाइक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। बाइक चालक दियावां निवासी डीफार्मा के छात्र विपिन यादव के पीछे बैठे मृतक आनंद कुमार गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी बदलापुर ले गए, जहां पर आनंद की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान आनंद की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद करीब छह बजे शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां मंजू...