परीक्षा देने जा रहे बलिया निवासी भाई-बहन घायल
मऊ, जुलाई 3 -- मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के लिए भीमपुरा जनपद बलिया निवासी 32 वर्षीय अभिषेक गिरी अपनी बहन 24 वर्षीय प्रियंका गिरी को बाइक से लेकर कस्बा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर आ रहा था। रास्ते में मडै़या चट्टी के पास एक अज्ञात वाहन ने इनके बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में भाई-बहन दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, लेकिन गंभीर चोट होने पर चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया जिसके चलते भाई-बहन इस परीक्षा से वंचित हो गए। यह भी पढ़ें- सभी 150 प्रश्न हल करने की रही प्राथमिकता यह भी पढ़ें- रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.