औरंगाबाद, फरवरी 13 -- औरंगाबाद, हिंदुस्तान संवाददाता औरंगाबाद जिले के सीमावर्ती प्रदेश झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज थाना क्षेत्र के दुबटिया के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो परीक्षार्थी सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पिपरा थाना क्षेत्र के जटूआडीह गांव निवासी कमल किशोर बिहारी के पुत्र विक्की कुमार, विनय राम के पुत्र प्रिंस कुमार तथा उदय राम के पुत्र बादल कुमार शामिल हैं। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बादल कुमार ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने हरिहरगंज स्थित सीता हाई स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान दुबटिया के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.