रामपुर, मार्च 7 -- बिलासपुर। शनिवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को उत्तराखंड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से एक छात्र की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी दो सगे भाई हरमनप्रीत सिंह और गुरजस सिंह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के गदरपुर नगर में परीक्षा देने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नवाबगंज मार्ग स्थित ग्राम पसियापुरा के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक पिकअप चालक ने लापरवाही और तेजी से वाहन चलाते हुए बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों छात्र सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटते चले गए और लहूलुहान हो गए। छात्रों की चीख-पुकार सुनकर आसपास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.