बुलंदशहर, फरवरी 28 -- खानपुर। नगर के एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम तक घर वापस ना लौटने पर परिजनों ने पुलिस को घटना को सूचना दी है। पिता ने शिकायत दी कि उनकी पुत्री कक्षा 12 की परीक्षा देने बोर्ड परीक्षा केंद्र हरद्वारीलाल इंटर गई थी। परीक्षा के दो घंटे बाद भी घर ना लौटने पर चिंता हुई। स्कूल जाकर जानकारी की और सीसीटीवी फुटेज देखकर पता चला पुत्री अपनी दो सहेलियों के साथ पेपर देकर चली गई है। घर ना पहुंचने व रिश्तेदारियों में जानकारी करने पर भी पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...