गंगापार, मार्च 12 -- उतरांव थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी बीते 10 मार्च की सुबह परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। कबीरउद्दीन गांव निवासी प्रियंका पुत्री शिव सागर कक्षा 10 की छात्रा है। बीते 10 मार्च को सराय ममरेज थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में कला विषय की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंची। घर न पहुंचने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। बेटी के अचानक लापता होने से परिजनों का का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता छात्रा के पिता ने थाना उतरांव में गुरुवार को लिखित तहरीर देकर बेटी का पता लगाए जाने की मांग की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...