गोरखपुर, मार्च 7 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जंगल हरपुर में स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को परीक्षा देने आयी 9वीं की छात्रा दोपहर में अचानक बेहोश हो गई। बेहोसी हालत में स्कूल की मदद से परिजन लेकर महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में पहुंचे जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। छात्रा महराजगंज जिले के बलुआभार की रहने वाली बतायी जा रही है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्रा 9वीं क्लास में पढ़ती है। परीक्षा देने आयी थी। अचानक वह क्लास रूम में बेहोश हो गयी। इसकी सूचना उसके घर वालों को दी गयी। परिजन तत्काल पहुंच गए। स्कूल की मदद से परिजन उसे तत्काल आयुष विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रमाकांत द्विवेदी की देखरेख में उसकी जांच पड़ताल की गयी। उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। कुछ देर बाद छात्रा को होश आ गया। उसे चिकित...