बाराबंकी, फरवरी 19 -- मसौली। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा देने आयी एक किशोरी बगैर परीक्षा दिये ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन 18 फ़रवरी की दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से एक किशोरी अपने पिता के साथ मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। परीक्षा केंद्र पर छोड़कर उसके पिता घर चले गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग परेशान हो उठे और उसकी खोजबीन करने लगे। पता चला किशोरी परीक्षा में ही अनुपस्थित है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि किशोरी के गायब होने के मामले की तहरीर मिली है। खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.