परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र घायल
गिरडीह, जून 24 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय - गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित गिरिडीह मुफ्सिल थाना क्षेत्र के बेरगी मोड़ के समीप बुधवार दोपहर सड़क दुर्घटना में तीन छात्र घायल हो गए। घायल युवक की पहचान गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव निवासी 18 वर्षीय कर्ण मंडल, 18 वर्षीय सिंकदर मंडल और 19 वर्षीय सुरज मंडल के रुप में की गई है।गांडेय के समाजसेवी रुद्र संकेत गुप्ता ने तीनों घायलों को लेकर गांडेय पहुंचे और एक निजी क्लिनिक में इलाज करवाकर तीनों घायलों को घर भेजा। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक सेमेस्टर वन की प्रैक्टिकल की परीक्षा देने गिरिडीह गए हुए थे। तीनों युवक बाइक से परीक्षा देकर वापस आ रहे थे। इसी क्रम में बेरगी मोड़ के पास बाइक अंसतुलित हो गई जिससे तीनों युवक घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.