देवरिया, मार्च 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर राड से हमला करने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के नरायनपुर के रहने वाले रोहित चौहान ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। उसका आरोप है कि वह अपने साथी रंजन राजभर को परीक्षा दिलाने के लिए बीआरडी इंटर कालेज देवरिया आया था। परीक्षा देने के बाद यह बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह मेहड़ा पुरवा के समीप पहुंचे थे कि बाइक सवार व चार पहिया सवार लोगों ने इन्हें घेर लिया। इसके बाद राड व फाइटर से हमला बोल दिया। जिससे यह दोनों घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने शिवा यादव, विक्कू यादव, राज यादव, राहुल यादव, आकाश यादव निवासीगण गौरी बुजुर्ग थाना गौरीबाजार, दीपक पासवान निवासी...