उरई, अप्रैल 22 -- कोंच। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में बीएससी की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि परीक्षा केंद्र के बाहर पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द गांव निवासी अभिजीत सिंह ने बुधवार शाम कोंच कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह 22 अप्रैल को मथुरा प्रसाद डिग्री कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर की परीक्षा देने आया था। यह भी पढ़ें- गले मिले, हालचाल पूछा. फिर कैंटीन में बरसा दिए लात-घूंसे परीक्षा समाप्त होने के बाद वह दोपहर करीब 1 बजे कॉलेज से बाहर निकला। अभिजी...