औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- रफीगंज थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती के लापता होने को लेकर उसके पिता के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों के अनुसार युवती औरंगाबाद के एक कॉलेज में स्नातक की परीक्षा देने जाती थी और परीक्षा देने के बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। युवती का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। परिजनों को रिश्तेदारों से जानकारी मिली कि गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव निवासी वासुदेव साव के पुत्र रामाशंकर साव पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...