भदोही, फरवरी 26 -- भदोही, संवाददाता। परीक्षा देकर आ रहे छात्र को मनबढ़ों ने पीट दिया। मामले में तहरीर मिलने पर कोइरौना थाने की पुलिस ने छह नामजद एवं आठ से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। ऊंज थाना क्षेत्र के सीकी चौरा, बिछिया निवासी बाल मुकुंद तिवारी ने कोइरौना थाने में तहरीर दिया। कहा कि भतीजा विशेष तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी इंटर का छात्र है। 23 फरवरी को वह अरता स्थित कालेज से परीक्षा देकर घर आ रहा था। रास्ते में डगमगपुर, मोन में अभिषेक तिवारी, अमन सिंह, शिवांग उर्फ शिवाल मिश्रा, ध्रुव शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा, आरव पांडेय एवं आठ से 10 अज्ञात लोगों ने रोक कर लात, घूंसा, ईंट से वारकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...