फिरोजाबाद, जून 18 -- फिरोजाबाद। विवि द्वारा जारी प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तिथि गलत अंकित करने से एलएलबी के कई छात्रों की परीक्षा छूट गई। इस पर छात्रों ने गुरुवार को कॉलेज में पहुंच कर हंगामा किया। विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रशासन ने भी परीक्षा की सही तारीख की जानकारी नहीं दी। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की गलती छात्रों पर भारी पड़ गई। परीक्षा छूटने से नाराज छात्रों ने राजा का ताल स्थित आरके कॉलेज में गुरुवार को जम कर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा की बदली हुई तिथि की सही और समय पर जानकारी नहीं दी गई, इसके कारण कई छात्र असमंजस की स्थिति में आ गए। नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए मामले के समाधान की मांग की। छात्रों के अनुसार विवि द्वारा जारी समय...