नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले हजारों युवाओं की धड़कनें एक बार फिर से तेज हो गई हैं। वजह है राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से आयोजित होने वाली सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा। 5 और 6 अप्रैल 2026 को इस इम्तिहान का आयोजन होना तय है, लेकिन परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही यह पूरा मामला देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है। एक तरफ उम्मीदवार दिन रात एक करके अपनी तैयारियों में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ उनके जहन में यह खौफ सता रहा है कि कहीं ऐन मौके पर परीक्षा टल न जाए। आइए आपको तफसील से बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है और क्यों इस परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई नई याचिका एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान SI और प्लाटून कमांडर ...