फिरोजाबाद, जून 29 -- परीक्षा छूटने से वंचित आरके कॉलेज ऑफ लॉ के बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के छात्रों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई। छात्रो ने कॉलेज प्रशासन पर गुमराह कर प्रवेश लेने एवं दूसरे कॉलेज से परीक्षा दिलाने का आरोप लगाया है। बताते चलें कि पछले दिनों बीएएलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा थी। छात्रों के प्रवेश पत्र में 23 जून अंकित थी, लेकिन परीक्षा 16 जून को हो गई। इससे छात्रों का पेपर छूट गया। छात्रों ने कहा है कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से उनका पेपर छूटा है। छात्रों का आरोप है कि एलएलबी पांच वर्ष का कोर्स है। छात्रों को वर्ष 2023-24 में मान्यता होने की बात करते हुए कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश लिया। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा की तिथि में परिवर्तन की जानकारी दी। इस संबंध में छात्रों ने जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधक एवं प्रा...