प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- जिले के 17 केंद्रों पर सोमवार से शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को तीसरे दिन सकुशल संपन्न हो गई। भीषण गर्मी में परीक्षार्थी केंद्रों के बाहर परेशान रहे। परीक्षा के चलते शहर में जाम की स्थिति रही। तीसरे दिन दोनों पाली में 2593 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार से जिले में शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा सुरक्षा के कड़े प्रबंध में संपन्न हुई। मंगलवार रात बारिश के बाद बुधवार सुबह धूप निकली तो केंद्रों के बाहर पहुंचे परीक्षार्थी गर्मी से परेशान हो गए। सघन तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। दोनों पाली में पंजीकृत 5808 में पहली पाली में 1296 और दूसरी पाली में 1297 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। यह भी पढ़ें- 5523 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा तीसरे दिन भी परीक्षार्थियों को कठिन सवालों जूझना पड़ा।...