अलीगढ़, अप्रैल 13 -- अलीगढ़। रविवार को सीडीएस की परीक्षा छूटते ही सड़कों पर जाम लग गया। मैरिस रोड पर दोपहर 12 बजे के बाद जैसे ही परीक्षा छूटी वैसे ही जाम लग गया। परीक्षार्थियों की भीड़ सड़क पर थी। इस दौरान दोनों तरफ से आ रहे वाहनों के पहिए थम गए। कोई जाने के लिए ऑटो तलाशता दिखा तो कई अपने वाहनों से विद्यालय से निकलते दिखे। ऐसे में जाम लगना स्वभाविक था। हालांकि तैनात पुलिस बल ने कुछ देर में यातायात को सुचारु कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...