मेरठ, मार्च 16 -- दरोगा भर्ती परीक्षा समाप्त होते ही शहर में दूसरे दिन भी ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। परीक्षा केंद्रों से एक साथ हजारों अभ्यर्थियों के बाहर निकलने के कारण शहर के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जाम लग गया। शनिवार और रविवार दरोगा भर्ती को लेकर शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए थे। रविवार दोपहर परीक्षा समाप्त होते ही हजारों अभ्यर्थी एक साथ केंद्रों से बाहर निकल आए। इसी दौरान उन्हें लेने आए परिजनों और वाहनों की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। इससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।खासकर दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, बेगमपुल, तेजगढ़ी, शास्त्रीनगर, लिसाड़ी गेट और मेडिकल क्षेत्र के आसपास जाम से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। उधर, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.