गोंडा, मार्च 12 -- गोंडा, संवाददाता। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को सम्पन्न हो गई है। परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में हाईस्कूल में कृषि विज्ञान में पंजीकृत 397 छात्रों में से 381 तथा इंटरमीडिएट में कंप्यूटर विषय की परीक्षा में 259 में से 231 विद्यार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत परीक्षा में 517 छात्रों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई है। डीआईओएस डॉ राम चंद्र ने बताया कि 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पीएमश्री जीजीआईसी, पीएमश्री जीआईसी, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज तथा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.