कन्नौज, मार्च 2 -- कन्नौज। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। सभी नामित अधिकारी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने विभिन्न राजस्व एवं विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार, उप जिलाधिकारी और तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है, जबकि स्टेटिक मजिस्ट्रेट के तौर पर जिला स्तरीय विभागों के अधिकारियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है। इनकी भूमिका परीक्षा के दौरान सतत निगरानी रखने और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की होगी। लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.