लखीसराय, अप्रैल 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिला दण्डाधिकारी के संयुक्त आदेश के आलोक में अनुमंडल दण्डाधिकारी प्रभाकर कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को लखीसराय अनुमंडल क्षेत्र के कुल 13 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- जिले के 18 केंद्रों पर सहायक शिक्ष...