भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर। जिला स्कूल रोड में दोपहर के एक बजे के करीब जाम लग गया। दरअसल, जिला स्कूल में इंटर परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। जिला स्कूल के मुख्य गेट के समीप ही दर्जनों की संख्या में टोटो के खड़ा कर देने के कारण जाम लग गया था। जिला स्कूल के सड़क मार्ग पर दोनों तरफ प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां भी कुछ लोग खड़ी कर रखते हैं। इस वजह से भी जाम लगता है। जाम के कारण लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ इस सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले लोग भी सोमवार को परेशान दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...