बेगुसराय, मार्च 8 -- भगवानपुर। प्रारंभिक विद्यालय में होने वाली वार्षिक परीक्षा में इस बार सभी कक्षा का प्रश्नपत्र ई शिक्षा कोष पर परीक्षा से 45 मिनट पहले उपलब्ध कराया जाएगा। सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं की वार्षिक परीक्षा में यह बदलाव किया गया है। इस बार तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका नहीं छपवाई गई है। जवाब लिखने को केवल सादी कॉपियां मिलेगी। इससे पहले केवल पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए ई शिक्षा कोष पर प्रश्नपत्र भेजा जाता था।वार्षिक परीक्षा 12 से 19 मार्च तक होगी। कॉपी का मूल्यांकन 19 से 24 मार्च के बीच पूरा कर लिया जायेगा। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, मूल्यांकन पंजी, प्रगति पत्रक में विद्यार्थियों के परिणाम को संधारित करने का कार्य तथा नामांकन पंजी में छात्र-छात्राओं का नाम 25 मार्च तक पूरा कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.